आरा, अगस्त 30 -- Ara News: -शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को आम जनता से सहयोग की अपील -आपराधिक या अवैध गतिविधि की सूचना पर होगी कार्रवाई, गुप्त रखा जायेगा नाम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को चौकस रहने की हिदायत देने के बाद आम जन से सहयोग की अपील भी गयी है।

जन सहयोग की अपील इसे लेकर पुलिस अधीक्षक के सरकारी मोबाइल नंबर 9031826621 के अलावा विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 9031826677 है। इन नंबर पर आम जन की ओर से किसी भी आपराधिक या अवैध गतिविधि की जानकारी दी...