आरा, अगस्त 17 -- Ara News: - जिले के अन्य नगर निकायों में भी आयोजित किये जाएंगे शिविर - वरीय अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का समाधान करेंगे - जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी भाग लेंगे - डीएम ने शिविर में भाग ले आम लोगों से समस्याओं का समाधान कराने की अपील की आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के सात प्रखंडों की 13 ग्राम पंचायतों और आरा नगर निगम के 25 वार्डों के अलावा अन्य नगर निकायों में आज मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का आयोजन स्थान नगर निगम के वार्डों के सहयोग शिविर आरा के नागरी प्रचारिणी सभागार में किया जाएगा। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से इसे लेकर जिले के वरीय से लेकर एसडीओ, बीडीओ और सीओ को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इसकी तैयारी को लेकर जूम मीटि...