आरा, अक्टूबर 27 -- Ara News: प्रभात फेरी, क्विज और स्लोगन प्रतियोगिता से करेंगे जागरूक, बीआरसी में जमा होगा इलेक्ट्रॉनिक कचरा जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आज बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता एवं संग्रह अभियान चलाया जाएगा। जगदीशपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी क्रांति कुमार ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेन्द्र कुमार राय के और राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत चेतना सत्र से होगी। इस दौरान छात्र-छात्राएं बैनर और तख्तियों के साथ गांव-मोहल्लों में प्रभात फेरी निकालेंगे। विद्यालयों में क्विज और स्लोगन प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। यह भी पढ़ें- Buxar News: ...