आरा, नवम्बर 9 -- गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो भाइयों की मौत Ara News: आरा (हिंदुस्तान संवाददाता)। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव स्थित सूर्य मंदिर के समीप दीपावली के दिन रविवार की देर रात गाना बजाने के विवाद को लेकर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सगे भाई समेत आठ लोगों को रौंद दिया। हादसे में सगे भाइयों की मौत हो गई। एक इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते मे, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज़ख्मियों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर गांव आसपास की इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना के बाद सभी बदमाश स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मृतकों मे बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव निवासी रामनरेश यादव के 55...