Ara News: भोजपुर : सड़क हादसे में देवघर के इंजीनियर दंपती सहित तीन की मौत
आरा, जुलाई 5 -- Ara News: आरा, हिंदुस्तान संवाददाता भोजपुर में आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा गांव के पास रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में झारखंड के देवघर निवासी दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में इंजीनियर 32 वर्षीय प्रकाश सिंह और उनकी 28 वर्षीया पत्नी पल्लवी सिंह शामिल थे। इनकी शादी इसी साल फरवरी में होने की बात कही जा रही है। मृतकों में एक सारण जिले के निवासी बताये जा रहे हैं। हादसा सुबह करीब छह बजे का है। बताया जा रहा है कि सभी लोग स्कॉर्पियो से मनाली से छुट्टी मानकर यूपी के नोएडा से होकर झारखंड के देवघर जा रहे थे। तभी अमराई नवादा गांव के पास उनकी स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर जा टकरायी। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, स्कॉर्पियो सवार इंजीनियरिंग समेत तीन लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.