आरा, जुलाई 8 -- Ara News: सहार ( भोजपुर), संवाद सूत्र । भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के खड़ाव गांव में बुधवार की सुबह भाजपा के युवा नेता को चाकू से गोद-गोद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया ।घटना का विवरण उसे इलाज के लिए अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मृतक खड़ाव गांव निवासी वीरेंद्र कुमार का पुत्र विक्रांत कुमार था। वह खड़ाव चतुर्भुज भाजपा पार्टी का पंचायत अध्यक्ष था । घटना के विषय में बताया जाता है कि विक्रांत कुमार और पड़ोसी अनिल सिंह के बीच लंबे समय से ज़मीन विवाद को लेकर दुश्मनी चल रहा था। बुधवार की सुबह विक्रांत कुमार उत्तर पट्टी से अपने खेत घूमकर बाइक से घर वापस आ रहे थे । तभी घर से 20-25 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाए लोगों ने छुरा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।घटनास्थल की स्थिति इस दौरान सर से लेकर शरीर के कई अ...