आरा, जुलाई 23 -- Ara News: -जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंगौल गांव में गुरुवार की सुबह हुआ हादसा -बिजली पोल के लिए खेत में लगे अर्थिंग तार से पानी में फैल गया करंट -बिचड़ा उखाड़ने खेत गये युवक को लगा करंट, बचाने में महिला की भी मौत आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुंगौल गांव के दुलौर डीह और बहुआरा के बधार में गुरुवार की सुबह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गयी। करंट पहले युवक को लगा और वह छटपटाने लगा, जिसे बचाने में महिला की भी जान चली गयी। मृतकों में मुंगौल गांव निवासी हरवंश यादव के 23 वर्षीय पुत्र साहुल कुमार और स्व. वीर बहादुर सिंह की 46 वर्षीया पत्नी बसंती देवी शामिल हैं। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी बताये जा रहे हैं। हादसे के बाद गांव में देर तक अफरातफरी मची रही। सूचना मिलने...