आरा, अगस्त 20 -- Ara News: -मासिक लक्ष्य को पूरा करने के लिए 16 से 19 अगस्त तक चलाया गया विशेष अभियान

डीटीओ और एमवीआई की कार्रवाई -डीटीओ, एमवीआई और सभी इएसआई ने जिले में वाहन चेकिंग के दौरान किया जुर्माना आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंह किया गया और चार दिनों में 26.45 लाख रुपये का जुर्माना किया है। जिले में वाहनों के कागजात सही नहीं होने के साथ ओवरलोडिंग और अन्य धाराओं में जुर्माना किया गया है। इस महीने 16 से 19 अगस्त तक विशेष अभियान के तहत वाहन चेकिंग कर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। डीटीओ अमित कुमार और एमवीआई धनोज कुमार की ओर से बताया गया कि जिले में परिवहन विभाग की ओर से लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग को हर साल जुर्माने के साथ विभागीय राज...