आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: -पारंपरिक खेल, कुश्ती, दंगल और लाठी भांजने की परंपरा भी लोगों ने निभायी, गायों की हुई पूजा आरा, एक संवाददाता। भोजपुर के विभिन्न गांवों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। इस दौरान पारंपरिक खेलों, कुश्ती-दंगल और लाठी भांजने की परंपरा भी बच्चों और बुजुर्गों ने निभायी। पूजा के दौरान विभिन्न गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कुछ गांवों में नाटक तो कई जगह दोगोला गायन का आयोजन हुआ। गोवर्धन पूजा के दौरान गाय की भी पूजा महिलाओं ने की। गोवर्धन पर्वत के साथ लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की भी पूजा की गई। इस दौरान कई गांवों में कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया। कई गांवों में लोगों ने परंपरा के अनुसार आपस में लाठी भांजने की परंपरा निभाया। उदवंतनगर प...