आरा, अक्टूबर 9 -- Ara News: -दूध के कारोबार की आड़ में मादक पदार्थ की तस्करी का चल रहा था खेल -बिहिया के धरहरा की महादलित बस्ती स्थित खटाल से गुरुवार की शाम पकड़े गए दोनों तस्कर -1328 ग्राम हेरोइन, दो तराजू, तीन मोबाइल, 27 सौ रुपए और बाइक जब्त -खटाल संचालक और मकान मालिक मिलकर छह माह से कर रहे थे हेरोइन की तस्करी -बिहिया से लेकर शाहपुर तक करते थे हेरोइन की आपूर्ति, खरीददार और आपूर्तिकर्ता की तलाश -हेरोइन की शुद्धता की जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम, की गयी जांच आरा/बिहिया। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर जिले में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिहिया नगर में छापेमारी कर दूध के कारोबार (खटाल) की आड़ में हेरोइन की तस्करी का खुलासा किया है। खटाल से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 1328 ग्राम हेरोइन बरा...