आरा, जुलाई 22 -- Ara News: -ठनका गिरने से खेत में काम कर रहे बेतिया निवासी अधेड़ की मौत -शाहपुर के कनैली और धनगाई के दयाराम पोखरा गांव में हुए हादसे -▪ ग्रामीणों ने आपदा राहत के तहत मुआवजा देने की उठाई मांग आरा/जगदीशपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर में बुधवार की शाम ठनका गिरने से फिर किसान समेत दो लोगों की जान चली गई। ये हादसे शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली और धनगाई थाना क्षेत्र के दयाराम पोखरा गांवों में हुए। मृतकों में पश्चिमी चंपारण (बेतिया) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के झखरा गोपालपुर गांव निवासी गणपत राम के 47 वर्षीय पुत्र प्रमोद राम और भोजपुर के दयाराम पोखरा गांव के 68 वर्षीय किसान मोलन चौधरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार प्रमोद राम अपने गांव के अन्य लोगों साथ हर साल की तरह इस वर्ष भी शाहपुर थाना क्षेत्र के कनैली गांव आए थे। बुधवार ...