आरा, अक्टूबर 13 -- भोजपुर में ट्रकों से अवैध वसूली का आरोप Ara News: -ट्रक एसोसिएशन ने सीएम से लेकर संबंधित अधिकारी से की शिकायत, कार्रवाई की मांग -वीडियो में हाथ में डंडे लिए ट्रकों को रोकते दिख रहे तीन लोग, इएसआई ने बनवाया वीडियो आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में ट्रकों से अवैध वसूली का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी पुलिस पर तो कभी प्राइवेट लोगों के माध्यम से वसूली कराने का आरोप लगता रहा है। कोईलवर थाना इलाके के कुल्हड़िया टॉल प्लाजा से कुछ दूरी का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तीन लोग हाथ में डंडा लिए गमछा से मुंह बांधे ट्रकों को रोक रहे हैं और आगे जाने का इशारा कर रहे हैं। वीडियों में परिवहन विभाग के एक इएसआई दिख रहे हैं, जो इन्हें गलत नहीं करने की चेतावनी दे रहे हैं। प्राइवेट लोगों की ओर से बोला जा रह...