Ara News: भोजपुर : जगदीशपुर के तेंदुनी में जमीन का विवाद, मां-बेटे की हथौड़े और चाकू से हत्या
आरा, नवम्बर 4 -- जमीन विवाद में मां-बेटे की हत्या Ara News: जगदीशपुर ( भोजपुर)। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेन्दुनी गांव के वार्ड नंबर नौ में जमीन के बंटवारे के विवाद में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों पर हथौड़े और चाकू से हमला किया गया। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय रामावती कुंवर और उनके 22 वर्षीय अविवाहित छोटे बेटे सुनील महतो के रूप में हुई है। घटना की पुष्टि एसडीपीओ रवि कुमार ने की है। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को हिरासत में लिया है। एसडीपीओ के अनुसार घटना मंगलवार की रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को इसकी सूचना लगभग दो बजे मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। परिवार के पास करीब चार से पांच बीघा जमीन है। रामावती कुंवर छोटे बेटे सुनील के साथ रहती थीं। जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.