आरा, अगस्त 18 -- Ara News: आरा। भोजपुर के शाहपुर प्रखंड के करजा बाजार पर पूर्व मुखिया केदार पांडे की ओर से श्री वैष्णवी भोग रेस्टोरेंट का भव्य समारोह के साथ उद्घाटन सोमवार को हुआ। रेस्टोरेंट का उद्घाटन संदेश के जदयू विधायक राधाचरण साह एवं भाजपा नेता जिला पार्षद शाहपुर पं गंगाधर पाण्डेय की ओर से संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। दियारा इलाके के लिए यह रेस्टोरेंट बहुआयामी विकास की धुरी साबित होगा। रेस्टोरेंट के निदेशक विनीत पाण्डेय एवं प्रबंधक सोनु सोनार की ओर से आगत अतिथियों का अंगवस्त्र, बुके देकर हार्दिक स्वागत किया गया। उपस्थित गणमान्य लोगों में अमर ओझा, सुनील साह,बबन तिवारी, उपदेश ठाकुर, मुन्ना तिवारी, रवि राय, कन्हैया राय प्रमुख थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...