आरा, जुलाई 7 -- Ara News: -शेड के अभाव में यात्रियों के ठहरने की सुविधा नहीं, जहां-तहां खड़े होकर समय बिताते हैं लोग -बस पड़ाव परिसर में साफ-सफाई नहीं होने से पसरी रहती है गंदगी, बरसात में फैला रहता है कीचड़ -रोजाना 200 से अधिक बसें खुलती हैं, करीब पांच हजार से अधिक लोग करते हैं यहां से यात्रा आरा, एक संवाददाता। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में रेलवे स्टेशन के पास सरकारी बस पड़ाव के अलावा शहर के बाइपास रोड में प्राइवेट सरदार बस पड़ाव स्थित है। हाल के दिनों में इन दोनों ही बस पड़ावों की स्थिति खराब हो गई है। दोनों बस पड़ावों का यात्री शेड जर्जर हाल में है। इससे यात्रियों को धूप, ठंड और बारिश में दिक्कतें होती हैं। खासकर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सरकारी बस पड़ाव का भवन तो हादसों को आमंत्रित कर रहा है। कब इस शेड का भवन गिर जाए, कहा नहीं जा सकता...