आरा, अक्टूबर 12 -- Ara News: शाहपुर। बहोरनपुर पुलिस ने कांड के दो अभिक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार के अनुसार सुरेमनपुर के संजय यादव और मंजय यादव शामिल हैं। विदित हो कि सुरेमनपुर गांव में भैंस चोरी कर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने को लेकर सात आरोपियों के विरुद्ध बहोरनपुर थाने में कांड संख्या 95/26 दर्ज कराया गया है। इनमें से दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की, परंतु पुलिस को चोरी गई चार भैंस का सुराग नहीं मिल सका। छापेमारी जारी है। --- मारपीट की दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने कांड के दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने गुप्त सूचना...