आरा, अक्टूबर 22 -- Ara News: जगदीशपुर एसडीओ कार्यालय के सामने 'घेरा डालो-डेरा डालो' आंदोलन पर्चाधारियों को कब्जा दिलाने और गरीबों को उजाड़ने पर रोक की मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता। भूमिहीनों को जमीन दिलाने और पर्चाधारियों को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) 26 अक्तूबर से जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन 'घेरा डालो-डेरा डालो' आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी की बिहिया अंचल कमेटी के सचिवों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिला सचिव उत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने, पर्चाधारियों को जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने और गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाने की मांग को लेकर आंदोलन चलाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही मजदूरों और किसानों की समस्याओं को लेकर संघ...