आरा, जुलाई 28 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि । भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट की आवश्यक बैठक पकड़ी में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में सरकार की ओर से भूमिहार ब्राह्मण शब्द को लेकर व्यक्त किए गए मंतव्य पर चिंता प्रकट की गई। अध्यक्षता भुवनेश्वर ठाकुर ने की। वक्ताओं ने कहा कि खतियान में पूर्व से दर्ज भूमिहार ब्राह्मण शब्द को यथावत रखा जाए और इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाए। संगठन ने सरकार से मांग की कि यदि इस विषय पर निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो व्यापक जनआंदोलन चलाया जाएगा। इस अवसर पर सुधीर शर्मा की पुनः भाजपा में घर वापसी पर उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...