आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: आरा। भाजपा वाणिज्य मंच के जिला संयोजक एक बार फिर संजीव गुप्ता बनाये गये हैं। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अनुशंसा, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी नितिन अभिषेक, क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्रा और जिला प्रभारी राजेश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी व संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के निर्देशानुसार वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने संजीव गुप्ता को एक बार पुनः वाणिज्य मंच के जिला संयोजक/जिला अध्यक्ष पद पर यथावत बने रहने का पत्र जारी किया है। इस दायित्व के पुनः निर्वहन के लिए अनंत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में वाणिज्य मंच पार्टी की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को आगे बढ़ाते हुए संगठन को और अधिक म...