Ara News: भाई-बहन का प्यार-बाजार गुलजार, कल मनेगा रक्षाबंधन
आरा, अगस्त 26 -- Ara News: राखी को लेकर बहनों में उत्साह आरा, निज प्रतिनिधि रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी है। बहनों की तरफ से जहां भाइयों को डाक से राखियां और रक्षा सूत्र भेजे जा रहे हैं। वहीं, दुकानों पर सजी भिन्न-भिन्न प्रकार की राखियां हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। राखी पर्व पर भी महंगाई का साया पड़ता दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद बहनें राखियों को खरीद रही हैं, क्योंकि भाई-बहन के पवित्र प्रेम के रिश्ते को धन दौलत से तौल कर नहीं देखा जा सकता। इसके चलते बाजारों में राखी की खरीदारी को ले भीड़ बढ़ गयी है। हालांकि बाजार में इस समय 50 रुपए से लेकर हजार रुपए तक की राखियां मिल रही हैं। ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी और सोने की राखी भी उपलब्ध है। मालूम हो कि राखी का पर्व इस बार 28 अगस्त को ही मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.