Ara News: भाई दूज पर गोधन कूट बहनों ने मांगी भाइयों की लंबी उम्र
आरा, नवम्बर 10 -- भैया दूज और अन्नकूट का उत्सव Ara News: कोईलवर से शाहपुर तक धूमधाम से मना पर्व, हनुमान मंदिर में 56 भोग अर्पित, हजारों भक्तों ने पाया प्रसाद आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत पूरे जिले में भाई दूज का त्योहार मंगलवार को धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनाया गया। हालांकि यह पर्व कुछ जगहों पर मंगलवार को मनाया गया तो कई जगहों पर बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनों ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भैया दूज की सबसे अनोखी परंपरा गोधन कूटना है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को गोधन के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाई को शाप देकर उनकी मंगलकामना करती है। कहा जाता है कि बहन के इस शाप से भाई पर मृत्यु का भय नहीं रहता। जिले के कोईलवर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.