Ara News: भरत तिवारी स्मारक स्थल के समीप मौन धारण कर बैठा युवक
आरा, जुलाई 6 -- Ara News: शाहपुर। भरत तिवारी की याद में एक युवक जवईनियां टाउनशिप भरत भूषण तिवारी स्मारक स्थल पर सोमवार की सुबह छह बजे से मौन धारण कर बैठा है। न कुछ बोल रहे हैं और न ही कुछ खा रहे हैं। जल तक भी ग्रहण नहीं किया। आंख मूंद अंतरध्यान में लीन। कोई कुछ बोलवाने और पूछने की कोशिश की तो हां-ना का भी जबाब नहीं दिया। लोग देखने के लिए आते-जाते रहे। बिलौटी गांव के छोटु तिवारी ने बताया कि गांव की एक महिला ने बताया कि यह उसके मयके जगदीशपुर के हरिगांव के रहने वाले हैं। नाम पवन पांडेय और उम्र 35 वर्ष के आसपास है। धूप व बारिश में भी टस से मस नहीं हुए। इसकी सूचना पाकर भरत तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी और मटर तिवारी भी पहुंचे। मौन धारण करने वाले युवक से उनकी बात सुनने का प्रयास किया, परंतु कुछ नहीं बताये। देर शाम लिखकर बताये कि 24 घंटे का है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.