Ara News: भतीजी की जन्मदिन पार्टी में पिस्टल लहराने वाला रंगबाज चाचा गिरफ्तार
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: -भोजपुर के पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव में गुरुवार की रात हुई घटना -गिरफ्तार अभियुक्त के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद आरा/अगिआंव, हिन्दुस्तान संवाददाता। भोजपुर जिले के पवना गांव निवासी एक युवक को भौकाल बनाने के लिए अपनी भतीजी की जन्मदिन पार्टी में पिस्टल चमकाना काफी महंगा पड़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। इसमें उस पर दहशत पैदा करने के उद्देश्य से हथियार लहराने का आरोप लगाया गया है। गिरफ्तार युवक पवना गांव निवासी विजय राम का पुत्र पप्पू कुमार है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक राज ने उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात सूचना मिली कि पवना गांव निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.