आरा, अक्टूबर 23 -- Ara News: आरा। पूर्ववर्ती छात्र संघ वीकेएसयू और सिविल सोसायटी की ओर से आरा क्लब में स्थापना दिवस पर संवाद सह समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. कमल कुमारी ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद रहे। संचालन डॉ. शशि कुमार सिंह ने किया। मौके पर परिचर्चा के बाद डॉ. विमल कुमार सिंह की पुस्तक 'क्रांतिकारी आंदोलन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का योगदान' का लोकार्पण हुआ। वक्ताओं ने कहा कि विवि की स्थापना शाहाबाद के हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर हुई थी। मौके पर डॉ योगेंद्र सिंह, नन्द कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह डॉ कंचन कुमारी, डॉ योगेंद्र सिंह, दिलीप पाण्डेय, जितेंद्र शुक्ला, शशि कांत तिवारी, प्रो अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ ममता मिश्रा, डॉ रेणु मिश्रा और अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...