Ara News: भक्ति और भाईचारे का प्रतीक बना गोपालपुर का रामचरितमानस प्रवचन
आरा, सितम्बर 15 -- Ara News: 21 वर्षों से ग्रामीणों में अटूट श्रद्धा पीरो, संवाद सूत्र। तरारी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में पिछले 21 वर्षों से अनवरत चला आ रहा रामचरितमानस प्रवचन कार्यक्रम मंगलवार को भी अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। अध्यक्ष सुरेश राय और संचालक अवधेश राय की देखरेख में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव राममय माहौल में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और मर्यादा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के कलयुग में जीवन में सुख, शांति और संस्कार बनाए रखने के लिए श्रीराम के बताए सत्य के मार्ग पर चलना अत्यंत आवश्यक है। यह आयोजन सिर्फ धार्मिक आस्था ही नहीं, बल्कि गांव की एकता का भी प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यनारायण शाह, शिवजी राय, शिवपुकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.