आरा, नवम्बर 9 -- Ara News: आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत पूरे जिले में भइया दूज का त्योहार आज धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। हिन्दू संस्कृति में सभी पर्व-त्योहार मनाने की अपनी अलग परंपरा है, लेकिन भइयादूज की सबसे अनोखी परंपरा गोधन कूटना है। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को गोधन के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन बहन अपने भाई को शाप देकर उनकी मंगलकामना करती है। कहा जाता है कि बहन के इस शाप से भाई पर मृत्यु का भय नहीं रहता और वह हर संकट से बचा रहता है। यह भी पढ़ें- भाई दूज की पूजा कैसे करें, पढ़ें घर पर भाई दूज पूजा की विधि और मंत्र इसी विश्वास के कारण महिलाएं और युवतियां गोधन को कूटकर इस प...