Ara News: ब्रह्मकुमारी बहनों ने डीएम को बांधी राखी, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का दिया संदेश
आरा, अगस्त 28 -- Ara News: आरा। रक्षाबंधन पर ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने डीएम मनेश कुमार मीणा के कार्यालय में पहुंचकर शुक्रवार को राखी बांधी। साथ ही रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास एवं आपसी सद्भाव का संदेश दिया। डीएम ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन के पर्व को प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान, स्नेह और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर डीएम ने सभी जिलावासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर जिला पदाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.