आरा, सितम्बर 13 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। पीरो के एक निजी कॉम्प्लेक्स में अनुमंडलीय सामाजिक समस्या निवारण संगठन की बैठक रविवार को की गई। प्रो राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र की ज्वलंत सामाजिक समस्याओं पर गंभीर मंथन किया गया और भ्रष्टाचार तथा अन्याय के खिलाफ सशक्त आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जितौरा जंगल महाल के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पूर्व मुखिया श्रीराम साह, प्रवक्ता अरुण सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, जवाहर सिंह, इंदुभूषण प्रसाद सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन के सिद्धांतों को स्पष्ट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम किसी प्रशासनिक अधिकारी या व्यक्ति विशेष के विरोधी नहीं हैं, बल्कि हमारा विरोध व्याप्त भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और अन्याय से है। ...