आरा, जुलाई 7 -- Ara News: -नगर थाना क्षेत्र के जेल रोड स्थित स्टेट बैंक में सोमवार की दोपहर हुई घटना -घटना का वीडियो वायरल, चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी -सीसीटीवी वीडियो फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान और धरपकड़ में जुटी पुलिस आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में स्टेट बैंक की जेल रोड स्थित शाखा में बदमाशों ने एक आर्मी सूबेदार के बैग से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिये। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से चलते बने। घटना सोमवार की दोपहर कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी सूबेदार राजेश तिवारी के साथ हुई। बदमाशों की संख्या चार थी।

घटना का विवरण घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें बदमाशों को सूबेदार के बैग से रुपये निकालते देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस बैंक पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की। पुलिस फुटेज के आधार...