आरा, सितम्बर 19 -- Ara News: आरा, हि.सं.। भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव में शनिवार की दोपहर पुत्री की ससुराल समझौता कराने गये पिता-पुत्र की पिटाई कर दी गई। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बडगांव (धनुपरा टोला) निवासी 50 वर्षीय राजू सिंह और 28 वर्षीय उनके पुत्र मिथलेश कुमार शामिल हैं। मिथिलेश कुमार ने बताया कि उनकी बहन पिंकी देवी की शादी 2016 में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शन छपरा गांव निवासी भोला यादव के पुत्र पिंटू कुमार से हुई थी।

दहेज विवाद छोटी बहन की शादी के बाद से ही पिंकी के पति सहित ससुराल वालों की ओर से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कहा जाने लगा है कि तुम्हारी छोटी बहन को तुमसे ज्यादा दहेज दिया गया है। तुम भी मांग कर लाओ। ...