आरा, अगस्त 5 -- Ara News: -आरा जंक्शन पर चला विशेष सघन चेकिंग अभियान, 21 हजार रुपये जुर्माना वसूला -श्रमजीवी, मगध, एलटीटी और मथुरा-पटना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में हुई धरपकड़ आरा/बिहिया। निज संवाददाता दानापुर रेल मंडल के निर्देश पर बुधवार को आरा जंक्शन पर बेटिकट यात्रा करने वालों और अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया।

विशेष टीम की भूमिका रेल अधिकारियों और टीटीई की विशेष टीम के प्लेटफॉर्म पर उतरते ही अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों और वेंडरों के बीच हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान आरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों-श्रमजीवी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, मथुरा-पटना एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस में अधिकारियों ने गहन जांच की। इस दौरान बेटिकट, अनियमित टिकट और बिना ब...