आरा, अगस्त 20 -- Ara News: पीरो, संवाद सूत्र। नगर के शहीद भवन में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्षता अक्षय लाल चौधरी और संचालन बीडीओ अशोक कुमार ने किया। बीईओ मनोज सिंह ने विद्यालयों के संबंध में आ रही शिकायत का समेकन करते हुए की गई कारवाई से सदस्यों को अवगत कराया। सदस्य श्रीनिवास साह ने उर्वरक की किल्लत कम करने और कीमत नियंत्रण का माम्राला उठाया। डोर स्टेप डिलीवरी से जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को कम और सड़ा राशन दिए जाने का मामला उठाया गया। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के बैठक से गायब रहने पर सदस्यों ने जमकर शोर शराबा किया। बिजली विभाग अफसरों को जर्जर तार बदलने को लेकर सदस्यों ने घेरने की कोशिश की। सुनील सिंह, श्री निवास साह, सुनीता देवी, अवध कुशवाहा,अनवर हुसैन, सुनीता देवी श्री, चंद्रभूषण ...