आरा, अगस्त 6 -- Ara News: -बड़हरा में विभिन्न विभागों की कार्यशैली पर उठाये गये सवाल बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शुभम कुमार पाण्डेय ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल ने किया।

बैठक की चर्चा बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और कई मामलों में अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। बैठक में सदस्यों ने राजस्व विभाग में दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अतिक्रमण से जुड़े मामलों के लंबित रहने पर नाराजगी जताई। आपूर्ति विभाग पर बिना सूचना राशन कार्ड बंद करने, एफसीआई गोदाम में एजीएम के अनुपस्थित रहने के बावजूद गोदाम खुलने और सभी पंचायतों के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को एक साथ खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराने...