आरा, अगस्त 7 -- Ara News: जगदीशपुर, निज संवाददाता। जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर जगदीशपुर की कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (बीस सूत्री) की बैठक में गुरुवार को विभागों की कार्यशैली पर सदस्यों ने कड़े सवाल उठाए। प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, विकास योजनाओं में तेजी लाने और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया। विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

जलजमाव और मोटर चोरी जलजमाव और पीएचईडी की मोटर चोरी पर जताई चिंता ग्राम लखनपुर और भड़सरा की सड़कों पर जलजमाव की समस्या को गंभीर बताते हुए सदस्यों ने स्थायी समाधान की मांग की। संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। वहीं बौलीपुर में पीएचईडी की मोटर चोरी के मामले में विभाग को सुरक्षा व्यवस्...