Ara News: बीस सूत्री की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
आरा, जुलाई 24 -- Ara News: शाहपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक अध्यक्ष अंकित पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर की गई चर्चा। जवईनियां विस्थापित वंचित परिवारों को गृह क्षति सूची में नाम जोड़कर जमीन मुहैया कराने, राशन सूची में नाम जोड़ने को लेकर लिए जा रहे आवेदन सहित जनहित से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, आपूर्ति पदाधिकारी शंभु शरण कुमार, शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी, पंकज तिवारी, ठाकुर दयाल राम, ठाकुर प्रसाद, दीपक पांडेय, मलु सहित कई समिति सदस्य और अधिकारी प्रमुख रूप से थे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.