Ara News: बीमार भांजे को देखने बहन के घर जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत
आरा, अगस्त 26 -- Ara News: -जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुआ हादसा -इलाज के दौरान आरा सदर अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम, घर के इकलौते बेटे की मौत से कोहराम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता आरा-मोहनिया फोरलेन पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बभनिआंव गांव के समीप बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें गंभीर रूप में जख्मी युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी।
मृतक का परिचय मृत युवक जगदीशपुर वार्ड नंबर 13 निवासी मुतन यादव उर्फ विक्रमा यादव का 26 वर्षीय पुत्र मंजी यादव था। मुतन यादव उर्फ विक्रमा यादव ने बताया कि उनके नाती को विषैले सांप ने डंस लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उसे देखने उनका बेटा बाइक से अपनी बहन की ससुराल जा रहा था। इस दौरान बभनिआंव गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.