Ara News: बीएओ ने 19 खाद विक्रेताओं से किया शोकॉज
आरा, अगस्त 12 -- Ara News: अगिआंव, संवाद सूत्र। उर्वरक निगरानी समिति की बैठक से लापता 19 खाद विक्रेताओं पर अगिआंव कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की ओर से शोकॉज नोटिस किया गया है। उक्त खाद विक्रेता प्रखंड के अलग-अलग बाजार और गांव के हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की ओर से लगातार खाद की दर में वृद्धि और नहीं मिलने की शिकायत को लेकर 10 अगस्त को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक रखी गई थी। इसके लिए सभी खाद विक्रेताओं को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया था, लेकिन बैठक के दौरान 19 खाद विक्रेता बिना सूचना के अनुपस्थित रहे, जिनसे शोकॉज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी खाद विक्रेताओं की पंजी की भी जांच की जा रही है, ताकि वर्तमान में स्टॉक मालूम चल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.