आरा, सितम्बर 19 -- Ara News: मथुरा-पटना, संघमित्रा, पंजाब मेल, दादर-गुवाहाटी और एलटीटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग बिहिया। निज संवाददाता बिहिया रेलवे स्टेशन के सर्वांगीण विकास और कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को स्टेशन परिसर में धरना दिया जाएगा।

धरने की तैयारी इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को बिहिया रेल यात्री कल्याण समिति के बैनर तले महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रितिक रोशन ने की। बैठक के दौरान लोजपा नेता रवींद्र प्रसाद ने रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहिया स्टेशन से रेलवे को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है, इसके बावजूद यहां का विकास ठप है और ट्रेनों के ठहराव की अनदेखी की जा रही है।

यात्री की समस्याएँ उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मथुरा-पटना एक्...