Ara News: बिहिया में 19 जगहों पर होगी दुर्गापूजा, थाने में तैयारी बैठक
आरा, सितम्बर 20 -- Ara News: बिहिया, निज संवाददाता। बिहिया थाना क्षेत्र में इस बार कुल 19 स्थानों पर दुर्गापूजा का आयोजन किया जाएगा। इनमें नगर क्षेत्र के सात और ग्रामीण क्षेत्र के 12 स्थान शामिल हैं। इनमें से 17 समितियों के पास पूजा आयोजन का लाइसेंस उपलब्ध है, जबकि दो जगहों पर स्थायी रूप से पूजा का आयोजन होता है।
पुलिस की बैठक दुर्गापूजा के मद्देनजर बिहिया पुलिस ने रविवार को थाना परिसर में विधि व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। अध्यक्षता थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने की। बैठक में नगर और ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी समितियों से पंडाल निर्माण, प्रतिमा स्थापना, मंदिरों में होने वाली पूजा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.