आरा, अक्टूबर 3 -- Ara News: छह को धरना, दुकानदारों ने दुकान हटाने और लाइसेंस नवीनीकरण का मुद्दा उठाया वैकल्पिक पक्का मार्केट बनाने की मांग, ईओ ने एक लाख रुपये मांगने के आरोप को बताया मनगढ़ंत जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया बाजार की मीट-मुर्गा और मछली मंडी हटाने और लाइसेंस नवीकरण को लेकर नगर पंचायत और विक्रेताओं में विवाद गहराया गया है।

धरने की योजना मीट, मुर्गा, मछली विक्रेता संघ और लोजपा (रामविलास) के बैनर तले छह अक्तूबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना होगा। संघ अध्यक्ष सह लोजपा नेता श्याम कुमार मन्नू ने बीडीओ को आवेदन दिया है। जमीन और कारोबार का दावा संघ के अनुसार खाता 912, खेसरा 321, रकबा तीन डिसमिल जमीन आजादी से पहले डुमरांव महाराजा ने विक्रेताओं को दी थी। सरकारी रिकॉर्ड में इसे 'अनाबाद बिहार सरकार' बत...