आरा, नवम्बर 3 -- Ara News: प्रशासनिक टीम ने की संयुक्त छापेमारी वीडियोग्राफी कराकर की गई कार्रवाई बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया नगर के वार्ड नंबर 13 स्थित दुर्गा स्थान के समीप मंगलवार को प्रशासन ने छापेमारी कर बिना लाइसेंस संचालित थोक पटाखा दुकान को सील कर दिया। दुकान में पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संचालक वैध लाइसेंस या संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। जगदीशपुर एसडीएम ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ रवि कुमार और बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान बिहिया अंचल अधिकारी मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे। स्थानीय पदाधिकारी और पुलिस बल भी छापेमारी में शामिल थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पटाखा दुकानों के चिह्नित स्थलों का किया निरीक्षण थानाध्यक्ष विपिन...