आरा, अक्टूबर 15 -- Ara News: बिहिया, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहिया के अंतर्गत बुधवार 14 अक्तूबर को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में रात्रि चौपाल लगाकर नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) अभियान शुरू किया गया। वार्ड संख्या 11, 13, 05, 08 और 14 के वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। फाइलेरिया संक्रमण की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रात्रिकालीन रक्त नमूना संग्रह किया गया। इस दौरान लोगों को सर्वे के महत्व और फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर बीसीएम, स्वास्थ्य शिक्षक (एचई), वीबीडीएस, लैब टेक्नीशियन (एलटी), एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila...