Ara News: बिहिया में नवरात्रि के पहले दिन लचर रही सफाई व्यवस्था
आरा, अक्टूबर 11 -- Ara News: 14 वार्डों में सफाई पर हर महीने लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं पर जगह-जगह फैला रहा कूड़ा-कचरा बिहिया। निज संवाददाता नवरात्रि के पहले दिन रविवार को बिहिया नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह लचर नजर आई। नगर की सड़कों, गलियों और विशेषकर दुर्गापूजा पंडालों के पास जगह-जगह कूड़ा-कचरा लगा रहा। इससे पहले दिन दर्शन व पूजन के लिए निकले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। 14 वार्डों वाली नगर पंचायत बिहिया में साफ-सफाई की जिम्मेदारी एनजीओ के माध्यम से संचालित होती है, जिस पर प्रतिमाह लगभग 42 लाख रुपये खर्च किए जाते हैं। इतनी बड़ी राशि खर्च होने के बावजूद त्योहार के पहले दिन नगर की ऐसी बदहाल स्थिति ने व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: वीआईपी ड्यूटी में अफसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.