Ara News: बिहिया में चलती ट्रेन से गिरने से पिकअप चालक की मौत
आरा, अगस्त 21 -- Ara News: आरा, हि.सं.। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह किसी चलती ट्रेन से गिरने से एक पिकअप चालक की मौत हो गई। मृत चालक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हर टोला गांव निवासी स्व. धनजी यादव का 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार था। उसके भाई मलू कुमार ने बताया कि रोहित कुमार शुक्रवार की सुबह पिकअप लेकर आरा आया था। पिकअप आरा पहुंचाकर वह ट्रेन से घर लौट रहा था। इसी बीच बिहिया स्टेशन के पूरब साइड अप लाइन पर चलती ट्रेन से गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गयी। रेल पुलिस की सूचना पर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जा रहा है कि रोहित चार भाई और एक बहन में तीसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां कुसुम देवी, भाई मलू कुमार, रंजन कुमार, मोहित कुमार और बहन निक्की कुमारी है। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.