आरा, अगस्त 12 -- Ara News: -15 अगस्त की तैयारी समेत अन्य कार्यों को लेकर हुई चर्चा बिहिया, निज संवाददाता। भोजपुर के नगर पंचायत बिहिया कार्यालय के सभागार में बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता मुख्य पार्षद सचिन कुमार गुप्ता ने की। इसमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। झंडोत्तोलन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक तैयारियों को समय पर पूरा कराने पर जोर दिया गया। बैठक में नगर पंचायत से जुड़े अन्य कार्यों और व्यवस्थाओं पर भी समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने पर सहमति बनी। बैठक में उप मुख्य पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य वार्ड नंबर दो, पांच और आठ के पार्...