आरा, अक्टूबर 12 -- राज्यस्तरीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों की उपलब्धि Ara News: नेशनल के लिए चयनित, मनीष और सुनील ने स्वर्ण रितिक ने रजत पदक जीता, ओडिशा में दिखाएंगे दम बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया प्रखंड क्षेत्र स्थित प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बीरपुर के तीन विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पटना में आयोजित प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की की है। अब ये खिलाड़ी ओडिशा में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाध्यापक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि कक्षा 12 के छात्र मनीष कुमार और कक्षा 11 के छात्र सुनील यादव ने अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासि...