आरा, नवम्बर 4 -- छापेमारी में हथियार, कारतूस और गांजा बरामद Ara News: गिरफ्तार आरोपितों से कड़ी पूछताछ में जुटी पुलिस, कई खुलासों की उम्मीद बिहिया। निज संवाददाता भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कटेया गांव मंदिर के समीप से बुधवार को छापेमारी कर हथियार, कारतूस और गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से अपराधियों के जमा होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटेया गांव में चिह्नित ठिकाने पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से हथियार, कारतूस और अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने तु...