Ara News: बिहिया आरओबी पर बेरिकेडिंग से टकराया ट्रक, वाहन क्षतिग्रस्त
आरा, जुलाई 10 -- Ara News: -बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 स्थित बिहिया रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा बिहिया। निज संवाददाता बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे-102 स्थित बिहिया रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर शुक्रवार को जगदीशपुर की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक आरओबी के दक्षिणी छोर पर लगे बैरियर से जोरदार तरीके से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग सहम गए। हादसे में 16 चक्का ट्रक का अगला हिस्सा और शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी, लेकिन मौका देखकर चालक क्षतिग्रस्त वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद लोहे का भारी-भरकम बैरियर अपनी जगह से खिसक गया, हालांकि वह पूरी तरह टूटा नहीं। हादसे के समय सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे थे। आशंका जतायी जा रही है कि यदि ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.