आरा, अगस्त 17 -- Ara News: -आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार आने के बाद रेलवे ने बंद किया था भारी वाहनों का परिचालन -एक माह में आधा दर्जन बार बैरियर से टकराए वाहन, चालकों का आरोप धीमी गति से चल रहा मरम्मत कार्य -सोमवार की दोपहर भीषण जाम में आरओबी पर घंटों खड़ी रहीं गाड़ियां, स्थानीय लोगों में आक्रोश बिहिया। निज संवाददाता बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे 102 पर स्थित रेल ओवरब्रिज के दोनों छोरों पर लगे लोहे के सुरक्षा बैरियर टूटने से क्षेत्र में बड़े हादसे का खतरा मंडराने लगा है।

बैरियर के टूटने का कारण पिछले चार दिनों से टूटे बैरियर के कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बालू लदे ओवरलोडेड और भारी वाहनों का बेधड़क आवागमन जारी है। गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व आरओबी के सुपर स्ट्रक्चर में दरार आने के बाद रेल प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से दोनों छोरों पर...