आरा, अक्टूबर 9 -- बिहिया अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल Ara News: इमरजेंसी में दवा, जांच और स्लाइन नहीं मिलने की शिकायत, सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के बिहिया सामुदायिक अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने अस्पताल प्रबंधन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बिहिया निवासी हृदयानंद सिंह समेत ग्रामीणों और नगरवासियों की शिकायत पर भाई दिनेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रभारी, मैनेजर और चिकित्सकों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। शिकायतों के अनुसार, रात में इमरजेंसी के दौरान मरीजों को जरूरी दवाएं, जांच, सुई और स्लाइन उपलब्ध नहीं हो पाती हैं। भाई दिनेश ने बताया कि अस्...